स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी
Share the Post

काशीपुर दिनांक.2.02.2026 को 36वा सड़क सुरक्षा माह के प्रचलित अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान *पुलिस आपके द्वार* के तहत विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच, साइबर संबंधित अपराध, नशा मुक्ति, डायल 112, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप के बारे में लाभप्रद जानकारी दी गई।

टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, चौकी इंचार्ज कटोराताल कौशल भाकुनी, महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला, म.का. इंदु, वंदना, का.प्रेम कनवाल मौजूद रहे।

By admin