काशीपुर में 21 सितंबर को निकलेगी साइकिल रैली
Share the Post

काशीपुर में 21 सितंबर को निकलेगी साइकिल रैली

काशीपुर। स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर एवं द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के संयुक्त सहयोग से 21 सितंबर को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे नगर निगम परिसर से होगा। इसके बाद साइकिल सवार महाराणा प्रताप चौक पहुंचेंगे और वहां से वापस नगर निगम लौटेंगे।

रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट और महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से साइकिल चलाने को प्रोत्साहित करते हुए स्वस्थ एवं हरित काशीपुर के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

By admin