Share the Post

मुख्यमंत्री भेंटवार्ता कर पत्र में मोहन पाल की संदिग्ध मौत प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में मोहन पाल की मौत के मामले में स्वजन ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जसपुर खुर्द की दुर्गा कॉलोनी निवासी सोनू पुत्र रामप्रसाद ने 13 सितंबर को पुलिस के समक्ष शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

शिकायत के अनुसार मोहन पाल शटरिंग का कार्य करता था। काम के हिसाब-किताब को लेकर पवन कुमार उर्फ सोहन सिंह से उसका विवाद बताया गया है। आरोप है कि 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग और टीआरसी गेस्ट हाउस के बीच 50 हजार रुपये के हिसाब को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें मोहन के सिर में चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शिकायत के मुताबिक आठ सितंबर को मोहन शेष भुगतान लेने घर से निकला था। शाम को परिजनों को रामनगर सरकारी अस्पताल में उसके भर्ती होने की सूचना मिली, जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में पवन कुमार द्वारा मोटरसाइकिल से गिरकर दुर्घटना होने की बात बताए जाने का भी उल्लेख है।

परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर, मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा संबंधित लेन-देन की जांच कराने की मांग की है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की निगरानी में समयबद्ध जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने का अनुरोध किया है।

By admin