सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रहे हरदीप शर्मा के कार्यालय का महापौर ने किया उद्घाटन
Share the Post

सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रहे हरदीप शर्मा के कार्यालय का महापौर ने किया उद्घाटन

कार्यालय उद्घाटन समारोह में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों ने की शिरकत, महापौर ने की हरदीप शर्मा के प्रयासों की सराहना

काशीपुर। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का शुभारंभ नगर के महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि रहे, जबकि उर्वशी दत्त बाली और हरि प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरदीप शर्मा एडवोकेट सामाजिक मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहते हैं। जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने वाले जागरूक लोगों की समाज को आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी से समाज को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है।

उन्होंने हरदीप शर्मा को नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्यालय जरूरतमंद लोगों को विधिक मार्गदर्शन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए उपयोगी मंच साबित होगा।

समारोह में अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत रेनू शर्मा, नवदीप शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट, विशाखा बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने पटका पहनाकर किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने महापौर दीपक बाली और उर्वशी दत्त बाली का भी स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

By admin