मोदी जी के मन की बात को महापौर ने चरितार्थ किया
Share the Post

मोदी जी के मन की बात को महापौर ने चरितार्थ किया

राधा कृष्ण प्रतियोगिता दही हांडी महोत्सव के महापौर मुख्य अतिथि

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में सामान्य व्यक्ति की खुशियों में शामिल होकर उनके रंग में रंग जाना और उनकी सुख दुख को अपना समझना यही एक राजनेता की सच्ची परख और पहचान है जो की महापौर दीपक वाली में चरितार्थ करते हुए दिखा दिया कि प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी गंगापुर गोसाई कुंडेश्वर रोड काशीपुर के निवासियों के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कर राधा कृष्ण प्रतियोगिता के साथ ही दही हांडी के कार्यक्रम को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दीपक वाली महापौर नगर निगम काशीपुर तथा विशिष्ट अतिथि हरि प्रकाश शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर रहे।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित के साथ शुभारंभ कर अतिथियों का स्वागत सत्कार महेंद्र नेगी, दीवान सिंह मेहता, जयपाल रावत, नारायण नेगी,नंदकिशोरके द्वारा कर छोटे छोटे नन्हे मुन्ने राधा कृष्ण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये।

मुख्य अतिथि दीपक वाली और विशिष्ट अतिथि हरि प्रकाश शर्मा के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को चॉकलेट और टॉफी देकर प्रोत्साहित किया।

उर्वशी दत्त बाली डायरेक्टर डी बाली ग्रुप के उद्बोधन ने मातृशक्ति का मन मोह लिया कार्यक्रम से उनके जाने के घंटों बाद भी मातृशक्ति में उनकी चर्चा बनीरही ही।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना की समस्याओं को लेकर पुष्पा देवी मीना देवी के द्वारा एक समस्या पत्र महापौर को दिया गया जिसमें कॉलोनी की मूलभूत और आवश्यक समस्याओं के बारे में विशाखा बिश्नोई ने पढ़कर सभी को सुनाया और बताया।

सभी कॉलोनी वासियों के द्वारा एक सूत्री मांग को लेकर महापौर के समक्ष एक मांग पत्र सोपा गया जिसमें रेनू शर्मा और माला देवी के द्वारा मांग पत्र देकर हरदीप शर्मा एडवोकेट के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के समक्ष साक्षी बने महापौर को यहां एक मंदिर निर्माण की मांग की गई।

महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन और आपने संस्कृति कुमाऊं और गढ़वाली कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही नन्हे मुन्ने राधा कृष्ण प्रतियोगिता तथा कुछ लोगों के द्वारा अपने विचार समाज और धार्मिक स्तर को उच्च बनाने हेतु वक्ताओं के द्वारा रखे गए। हंसा दत्त कांडपाल के द्वारा अतिथियों को अवगत कराते हुए सोसाइटी का मौका मुआयना कराया गया।

मंच संचालन-तनीषा रावत और काजल नेगी

संचालन मंडल-हेमा मंजू शशी रेखा मीना राधा रजनी बंटी हरदीप शर्मा एडवोकेट

अतिथि गण

संजय शर्मा,सुरेश सिंह, डी के चौहान, डॉ संतोष श्रीवास्तव, अनुज कुमार, माठाजी, आनंद सिंह, हरीश जोशी, गुड्डु,महेंद्र सिंह चौहान एड, यशोदा शर्मा, किरन शर्मा,मयंक कौशिक आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

By admin