देहरादून। आज पीपलकोटी, चमोली में आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
टनल में फंसे कई श्रमिकों को कल ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। शेष फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर अभियान की प्रगति एवं चुनौतियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे और सभी उपलब्ध संसाधनों का पूरी क्षमता से उपयोग किया जाए। प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उपचार, दवाइयों एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस दुःखद हादसे में जिन श्रमिकों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।