सोनू पाण्डेय ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती लंबे समय से उत्तराखंड में हिंदुओं के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति मुखर रहे

0
15

पिथौरागढ़। विकसित उत्तराखंड फाउंडेशन के डायरेक्टर सोनू पाण्डेय एवं सागर सिंह बिष्ट ने स्वामी दर्शन भारती जी से मुलाकात की। इस बैठक में, उन्होंने स्वामी जी को *स्मृति चिन्ह, पुस्तक, उत्तराखंडी टोपी, भगवा गमछा* भेंट किया। चर्चा का केंद्र बिंदु जिहादी गतिविधियों, विशेषकर लव जिहाद और लैंड जिहाद, तथा कट्टरपंथी इस्लाम से जुड़े अन्य मुद्दों पर केन्द्रित रहा।

सोनू पाण्डेय ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती लंबे समय से उत्तराखंड में हिंदुओं के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति मुखर रहे हैं। वे हिंदू मंदिरों की भूमि की रक्षा के लिए अभियान चलाने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने बद्रीनाथ के निकट मुस्लिम समुदाय द्वारा भूमि खरीदने का विरोध किया और वहां मस्जिद या मदरसे के निर्माण का दृढ़ता से विरोध किया। *सागर सिंह बिष्ट* ने कहा कि इन दावों का विरोध करने और हिंदू भूमि की रक्षा के लिए, स्वामी भारती जी ने कई प्रदर्शन किए हैं। इसके अलावा, वे उत्तराखंड में मुस्लिमों के बढ़ती जनसंख्या के बारे में हिंदुओं को जागरूक करने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने लव जिहाद का मुकाबला करने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की है, जिसे वे हिंदू लड़कियों के लिए खतरा मानते हैं, और अप्रैल में इसके खिलाफ मजबूत कानून के लिए उन्होंने भूख हड़ताल भी की थी।