नानकमत्ता 17दिसम्बर, 2024- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नानकमत्ता पहुँचकर गुरुद्वारा में मत्था टेका व जनपद के खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के इतिहास की जानकारी ली इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लंगर चखा।
जिलाधिकारी के प्रथम बार नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुँचने पर गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट किया। नानकमत्ता के पदाधिकारियों द्वारा नानकमत्ता साहिब का सेवादारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर आयुष्मान कार्ड हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवाठा, ईओ प्रियंका मेकवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष सoजोगिंदर सिंह, महासचिव सo अमरजीत सिंह ,मेंबर स देवेंद्र सिंह , सoगुरवंत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, अकाउंटेंट रणजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, बाबा चरणजीत सिंह , कथावाचक शमशेर सिंह,भगवान सिंह, गुरविंदर सिंह,रिशपाल सिंह , गुरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
———————————————–