बाजपुर। जिला समाज कल्याण विभाग और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक और अलीमको कानपुर द्वारा दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम बाजपुर ब्लॉक में हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य विवरण:
लाभार्थी: 94 दिव्यांगजन
वितरित उपकरण: 153
कुल लागत: ₹37.52 लाख
कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया:
श्री राकेश तिवारीजी उप जिलाधिकारी बाजपुर श्री राजेश कुमार पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार
श्री लोकेश पन्त, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, बाजपुर
श्री कुबेर दत्त, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, बाजपुर
श्री अमन अनिरुद्ध, समाज कल्याण अधिकारी
श्री नीरज यादव, सीएसआर अधिकारी, एलिम्को
श्री सतीश चौहान, नोडल अधिकारी, डीडीआरसी
श्री बलॉक विकास अधिकारी (बीडीओ), बाजपुर
मिस नगमा, सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), बाजपुर
स्थान और उद्देश्य:
यह कार्यक्रम ब्लॉक बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना था।
भारतीय स्टेट बैंक ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी है।