रूद्रपुर, 9 अक्टूबर, 2024 माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार बुधवार 09. अक्टूबर को माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए०डी०आर० बिल्डिंग के मीटिंग हॉल में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन विभाग रूद्रपुर की टीम द्वारा पराविधिक कार्यकर्त्तागणों व स्वयंसेवी कार्यकर्त्ताओं आदि को ग्लेशियरों का टूटना, बादल फटना, भूकंपीय गतिविधि, अचानक बाढ़ आना, भूस्खलन, वनाग्नि, संरचनात्मक पतन आदि आपदाओं में किये जाने वाले बचाव कार्यों एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में डेमों एवं ऑडियो व वीडियो के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी देकर प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर योगेन्द्र कुमार सागर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के समस्त कर्मचारी, पराविधिक कार्यकर्त्तागण व अन्य स्वयंसेवी कार्यकर्त्ताओं ने प्रतिभाग किया।
———————————————-