काशीपुर। दिव्यांग बच्चों ने बसंत पंचमी के अवसर पर किया मां सरस्वती जी का पूजन जिला प्रोबेशन विभाग उधम सिंह नगर और जिला बाल कल्याण समिति उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार अनमोल फाउंडेशन काशीपुर द्वारा दिव्यांग बच्चों का आवासीय बाल देखरेख संस्थान पिछले 3 सालों से चामुंडा विहार कॉलोनी में संचालित किया जा रहा है। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की इस मौके पर इस संस्थान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौहान ने बताया की बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीत है और यह देवी सरस्वती जी को समर्पित है जो ज्ञान विद्या और कल की देवी है इस शुभ दिन ज्ञान रचनात्मक और आत्मज्ञान के लिए देवी की पूजा करते हैं सभी बच्चों को मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित करके सभी को प्रसाद वितरित किया आज इस मौके पर श्री सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर, श्रीमती हेमलता रेखा चित्र सागर किरण रीना शर्मा रुचिता वाला सचिन कुमार सिमरन शीतल, पूनम चौहान लता निधि कंचन ममता आसिफ़ और दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे
