महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा
Share the Post

रूद्रपुर 24 अप्रैल, 2026 मा0 सदस्य उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग योगेश रजवार द्वारा जिला प्रोबेशन कार्यालय में महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में बालकों हेतु राजकीय सम्पे्रक्षण गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी तथा अनमोल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बालकों हेतु बाल देख-रेख संस्थान संचालित है। उन्होने बताया कि जनपद में रूद्रपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन तथा खटीमा बस स्टेशन पर चाइल्उ हेल्प लाइन की हेल्प डेस्क संचालित है, जहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। उन्होने बताया कि जनपद के स्कूलों में पाॅक्सो की जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसपर मा0 सदस्य ने निर्देश दिये कि विभिन्न स्कूलों में बच्चों तथा अभिभावकों के साथ बैठक कर पाॅक्सो अधिनियम की जानकारी दी जाये ताकि पाॅक्सो के मामलों की संख्या में कमी आ सकें। उन्होने निर्देश दिये कि मलिन बस्तियों में निवासरत देखरेख की आवश्यकता वाले बालकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाए। बाल कल्याण समिति द्वारा आवगत कराया गया कि उनके द्वारा देख रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की निरंतर काउंसलिंग भी करायी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अक्टूबर 2023 से वर्तमान तक 243 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। जिसपर मा0 सदस्य ने निर्देश दिये कि जागरूकता अभियान से क्या आउटकम निकल रहा है इसपर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के उपरांत मा0 सदस्य ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान 9 किशोर उपस्थित थे तथा सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला परिवीक्षा अधिकारी डाॅ0 रत्नेश सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जितेन्द्र, सदस्य बाल कल्याण समिति उमेश, शंकर लाल, प्रभारी अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, चांदनी, वन स्टाॅप संेटर काॅर्डिनेटर कविता बडोला, चाइल्ड हेल्पलाइन काॅर्डिनेटर संगीता, केस वर्कर आदि उपस्थित थे।

 

——————————————-

By admin