महापौर दीपक बाली ने फिर किया 1.58 करोड़ की लागत से बनने वाली 8 सड़कों का शिलान्यास, जल संचयन परियोजना की भी शुरुआत
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीद्वारा काशीपुर को काशी की तरह चमकाने की घोषणा को श्री धामी के ही स्नेह सहयोग और आशीर्वाद से पूरा करने हेतु महापौर दीपक बाली निरंतर विकास कार्यों को दिनरात तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। गड्ढा मुक्त काशीपुर बनाने के तहत उन्होंने वार्ड संख्या 2, जसपुर खुर्द में 1 करोड़ 58 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की ।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में करीब ढाई हजार सडकें बनाई जाएंगी जिनमें से अभी तक लगभग 900 सडकें बन रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने यूपीसीएल कार्यालय परिसर में 31 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस परियोजना के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भविष्य में पानी की कमी से निपटने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अजित यादव, पार्षद मनोज जग्गा, संजय शर्मा, मयंक मेहता, प्रकाश नेगी, एसडीओ महक मिश्रा, यूपीसीएल एसडीओ पंकज सिंह, दिग्पाल सिंह, नितिन रावत, रजनी रावत जसवीर सिंह सैनी एवं चौधरी समरपाल सिंह कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का वार्ड वासियों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।
