Share the Post

रूद्रपुर 18 मार्च, 2026 अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में जनपद में आगामी 01 अपै्रल से गेंहू खरीद की तैयारियों को लेकर किसान प्रतिनिधियों, राइस मिलर्स व सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होने क्रय एजेन्सियों को निर्देश दिये कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर सभी मूलभूत सूविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाये। उन्होने बताया कि सभी क्रय केन्द्रों पर व्हाटसअप नम्बर अंकित किया जायेगा। जिसमे किसान क्रय केन्द्र से सम्बन्धित परेशानियों को व्हॉटसअप नम्बर पर मैसेज या वीडियो डाल सकते है। समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा शीघ्रता से समाधान किया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 108 क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेगें। जिसमे खाद्य विभाग के 18, सहकारिता विभाग के 51, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ के 07, एनसीसीएफ के 15 व पीसीयू के 17 तोल कांटे लगाये जायेगा। उन्होने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर तोल कांटे और बढ़ाये जायेगें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि खरीद के समय वारदानों की कमी न हो। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेंहू क्रय के सम्बन्ध में जो भी कार्य किये जाने है उन्हे प्लानिंग के तहत समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तोल कांटा का परीक्षण करते हुये उन्हे निर्धारित स्थानों पर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी क्रय केन्द्रों पर लगाई जायेगी उन कर्मचारियों को पूर्व में ही सम्पूर्ण जानकारी देते हुये तैनात करें। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों में कोई भी अनियमितता पायी गयी तो उनके खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मंे लाई जायेगी। उन्होने कहा कि गेहूं क्रय केन्दों पर स्वच्छ पानी, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर आरएफसी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव सहित सभी मंडी सचिव, यूसीएफ, एनसीसीएफ, खाद्य विभाग, सहकारिता, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ व विभिन्न किसान संगठनों तथा राइस मिलर्स आदि मौजूद थे।

———————————————

By admin