होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री
दियूरी खटीमा होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री,जनसमुदाय संग साझा की होली पर्व की खुशियां
होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।
खटीमा 28 फरवरी 2026
डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल दियूरी खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, थारू होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया।
संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार हैं और होली रंगों का त्योहार है होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है,खटीमा मेरा घर है व खटीमा वासी मेरा परिवार है मैं अपने परिवारजनों के बीच आया हूं मुझे अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा मेरे बुजुर्ग मेरे सिर पर हाथ रखते है अपना आशीर्वाद देते मुझे बहुत प्रसन्नता होती हैं।
उन्होने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सदभाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है, खटीमा मिनी इंडिया है, यहां सभी धर्मों,समुदायों के लोग प्यार व एकजुटता से रहते हैं, सभी त्योहारों ,पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं।
खटीमा में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है,हम सब मिलकर खटीमा,प्रदेश व देश की उन्नति के लिए कार्य करें तथा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत का संकल्प पूरा करें। उन्होंने कहा भाईचारे,प्रेम, सौहार्द के साथ एक दूसरे को गले लगाकर होली का पर्व मनाए,हम सब संकल्प ले कि मिलकर खटीमा को और बेहतर बनायेंगे व एक आदर्श क्षेत्र बनायेंगे।
मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, उपा0 अमित कुमार पांडे,महासचिव रमेश चंद्र जोशी,नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी,दान सिंह रावत ,सतीश भट्ट,डॉ नवीन भट्ट,जीवन धामी,जिला पंचायत सदस्य रीना कफलिया,सूरज धामी,किशन ज्याला,जीवन कार्की, मीनाक्षी ज्याला, संतोष चंद, चरणजीत राणा,माया जोशी,बबीता चंद,सचिन रस्तोगी,शेर सिंह सामंत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,सी एमओ डॉ के के अग्रवाल,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, प्रधानाचार्य दीपा धामी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
———————————————
