Share the Post

देहरादून। दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री जयेंद्र सिंह राणा जी एवं श्री संजय सत्यवली जी को सतत हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित भी किया।

डॉ. नित्यानंद जी ने अपना जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने गांवों के सशक्तिकरण के लिए भी आजीवन कार्य किया और ‘उत्तरांचल दैवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति’ का गठन कर सेवा को संस्थागत स्वरूप दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हिमालय संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, ग्लेशियर रिसर्च सेंटर, जल स्रोत संरक्षण अभियान जैसे विभिन्न माध्यमों से हिमालय के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

 

इस दौरान RSS के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय डॉ. दिनेश जी, प्रान्त प्रचारक आदरणीय डॉ. शैलेन्द्र जी, माननीय विधायकगण श्री विनोद चमोली जी, श्री मुन्ना सिंह चौहान जी, श्री बृजभूषण गैरोला जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

By admin