ग्राम्य विकास के विभिन्न योजना कार्यो की समीक्षा
Share the Post

रूद्रपुर 24 अप्रैल, 2026  मा0 ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चैधरी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास के विभिन्न योजना कार्यो की समीक्षा की। उन्होने ग्राम्य विकास के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में सभी योजनाओं में अच्छे कार्य हो रहे है लेकिन और बेहतर कार्य करने की हमेशा सम्भावना रहती है।

मा0 मंत्री ने ग्राम्य विकास की अमृत सरोवर, ग्रोथ सेंटर, वीबीजी राम जी, ग्रामोत्थान रिप योजना, एनआरएलएम, लखपति दीदी, डेरी, मत्स्य पालन योजनाओं के साथ ही उद्योग विभाग की सीएम स्वरोजगार, पीएम रोजगार सृजन योजना, लघु सूक्ष्य, मध्यम उद्यम योजना (एमएसएमइ) योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने कहा कि महिलाओं के आजीवका संवर्धन हेतु महिला समूहों को जिस क्षेत्र में वे कार्य कर रहे है उसकी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाय ताकि वे अपने कार्यो को और बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होने महिला समूहों द्वार उत्पादित उत्पादों का वैल्यू एडिशन व मार्केटिगं पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को आॅनलाईन मार्केटिंग के साथ ही हाउस आॅफ हिमालया के माध्यम से मार्केटिंग कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि महिला समूहो को सिलाई का प्रशिक्षण देते हुए उनके माध्यम से स्कूली बच्चों, पुलिस, पीआरडी ड्रेस सिलाई करायी जाये ताकि उनकी आजीविका संवर्धन हो सकें। उन्होने जसपुर में गादी बोर्ड जो भी परिसम्पत्ति का चिन्हिकरण करते हुए उसमे कार्य योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिये।

क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मा0 मंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। ग्राम्य विकास के कार्यो में जनपद अग्रणी रहा है व मा0 मंत्री ग्राम्य विकास के मार्गदर्शन में और आगे बढ़ेगा।

मुख्य विकस अधिकारी दिवेश शाशनी ने कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में एलआरएलएम के तहत 8006, स्वयं सहायता समूह में 82 हजार सदस्य जुड़े है। उन्होने बताया कि 38275 लखपति दीदी है तथा 7054 स्वयं सहायता समूहों को 927 लाख का रिवाल्विगं फड जारी किया गया है। जनपद में 07 ग्रोथ सेंटर संचालित है जिनमे महिलाए बेकरी, मसाला, कवील्ट रजाई, डेरी, मुंज घास हैण्डीक्राफ्ट हैण्डलूम का कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि जनपद में अमृत सरोवर बनाये गये है जिनमे आजीविका संवर्धन हेतु स्वयं सहायता समूहों को मछली पालन हेतु आवंटित किये गये है। जिसपर मा0 मंत्री ने ट्राउड मछली को बढ़ावा देने व उसकी मार्केटिगं व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने बातया कि जनपद में भारत सरकार व राज्य सरकार के माध्यम से 10 दिवसी सरस मेले का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के समूहों द्वारा लगभग 170 स्टांल लगाये गये थे, जिनकी लगभग 4 करोड़ की विक्री भी हुई थी। उन्होने बताया कि रीप योजना के अन्तर्गत जनपद में 32 कलेक्शन सेंटर स्वीकृत है जिसमे से 08 कलेक्शन सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है व 17 कलेक्शन सेंटरों का कार्य निर्माणाधीन है तथा 7 कलेक्शन सेंटर हेतु भूमि चिन्हिकरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि रीप योजना के अन्तर्गत 28 महिलाओं को ई-रिक्शा संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है व 28 महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा दिये गये है जिससे महिलाए अपना आजीविका संवर्धन कर रही है। जिला विकास अधिकारी ने वीबीजी राम जी योजना व महाप्रबंधक उद्योग ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पीएम स्वरोजगार सृजन योजना व एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारिया दी।

मा0 मंत्री ने कहा कि दुग्ध व्यवसाय हमारा परम्परागत व्यवसाय है इसको बढ़ावा दिया जाये तथा दुग्ध उत्पादों के वैल्यू एडिशन पर कार्य किया जाय साथ ही पशु पालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाये।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार व सभी खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद थे।

——————————————

By admin