रूद्रपुर 28 मार्च, 2026 जिला उद्योग केंद्र में रैम्प योजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के विविध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों में उद्यमिता के प्रति नई सोच विकसित हुई और उन्हें अपने कौशल एवं क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी, डिप्टी जनरल मैनेजर एम0एस0एम0ई0 टेक्नोलॉजी सेंटर भारत सरकार गोपाल देवीदास बेलुरकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र विपिन कुमार आदि उपस्थित थे साथ ही रोहित श्रीवास्तव ने उद्योग निदेशालय से ऑनलाइन माध्यम प्रतिभाग किया।
———————————————
