रूद्रपुर 17 मार्च, 2026 सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौयिा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मंगलवार को आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत आग जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाथ संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में सघन अभियान के तहत छापेमारी की कार्यवाही करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रूद्रपुर क्षेत्र स्थित मॉल का निरीक्षण कर 01 नमूना सेंधा नमक, 02 नमूना रागी आटा एवं 01 नमूना साबुदाना का लिया गया।
श्री पाण्डे ने बताया प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रूद्रपुर में भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोवारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देश दिये गये कि कुटु का आटा बिना वैध खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं किया जाये, कुट्टु के खुले आटे के विक्रय से परहेज किया जाये। कुट्टु का आटा सील बन्द पैकेट में किया जाये। जिस पर निर्माण/पैकिंग/एक्सपायरी तिथि, निर्माण रिपैकर का सम्पूर्ण पता एवं खाद्य लाईसेंस नम्बर आदि अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि खाद्य कारोबारकर्ता को कुटु के बीज अथवा आटे के क्रय विक्रय का विवरण लिखित रूप में रखा जाना अनिवार्य होगा।
श्री पाण्डे ने बाहरी प्रदेशों से केवल पंजीकृत/लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने के निर्देश दिये एवं खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकोर्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होने आम जनमानस से अपील है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं।
निरीक्षण अभियान टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या, पंकज कुमार आदि सम्मिलित थे।
———————————————
