हरिद्वार। हरिद्वार में कुंभ मेला–2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन को ध्यान में रखते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्नान घाटों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए, आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए तथा संभावित भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों और प्रभावी भीड़ प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की जाए।
साथ ही मेला क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा ठहराव की व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
