Share the Post

जसपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का महापौर दीपक बाली और विधायक चीमा ने किया स्वागत :चैती मेले में आने का दिया निमंत्रण

जसपुर । जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के पुत्र की शादी के उपरांत नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने हेलीपैड पर स्वागत किया और उन्हें काशीपुर में आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेले में आने का निमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि जसपुर के विधायक आदेश चौहान के बेटे की शादी में मुख्यमंत्री श्री धामी विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के चलते नहीं आ पाए थे। श्री धामी आज जसपुर पहुंचे और उन्होंने विधायक आदेश चौहान के आवास पर पहुंचकर नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने जसपुर पहुंचकर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। श्री चीमा और महापौर ने भी विधायक आदेश चौहान के यहां पहुंचकर नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी जसपुर के सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह प्रकाश नेगी शीतल जोशी खड़क सिंह चौहान और नरेंद्र प्रधान काशीपुर के उप जिलाधिकारी आदि भी मौजूद रहे

महापौर बाली ने कहा कि चैती मेला काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की गरिमा और बढ़ेगी।

By admin