Share the Post

हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड के जिला मंत्री डॉक्टर आजाद के गांव अकोढा खुर्द और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल राणा के गांव सैदाबाद में स्थापना दिवस पखवाड़ा 4 मार्च 1979 धूमधाम से मनाया गया और किसानों को भारतीय किसान संघ की स्थापना दिवस के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया भारतीय किसान संघने विश्व व्यापार संगठन डब्लू टी ओ के विरोध पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन चला गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक किया और विश्व व्यापार संगठन से होने वाले नुकसानों को किसानों के सामने रखा इसके रोज में किसानों के हस्ताक्षर कराये ग्राम समिति से लेकर आखिरी भारतीय समिति तक आंदोलन हुए इसके अलावा किसान जमीन का मालिक बने किसानों को फसल का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले जैविक खेती देसी गाय आधारित जिससे किसानों को लागत कम होगी उत्पादन बढ़ेगा समाज को शुद्ध भोजन पुरुषों को शुद्ध सर शुद्ध फल शुद्ध सब्जी प्राप्त होगी किसान सम्मान निधि हर किसान के खाते में पहुंच रही है कृषि यंत्रों पर जीएसटी काम करने के लिए दिल्ली में गत वर्षो विशाल धरना प्रदर्शन हुआ इसका लाभ किसानों को मिला इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा जिला मंत्री डॉक्टर आजाद सिंह विकासखंड लक्सर के अध्यक्ष गोरख सिंह ग्राम समिति के कार्यकर्ता राकेश कुमार रामसेवक देशराज संजीव कुमार रमेश सिंह रजत पंवार श्रीमती अंकिता देवी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल राणा आकाश लकी आयुष आदित्य दीपांशु सुंदर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस दौरान भारत माता की जय गौ माता की जय भगवान राम की जय की जयकारों से आसमान गूंज उठा इस अवसर पर परम पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया क्योंकि उन्हें के द्वारा ही 4 मार्च 1979 राजस्थान के कोटा शहर में भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई थी

By admin