Share the Post

रूद्रपुर 06 मार्च, 2026  शैलेन्द्र सिंह नेगी दल संख्या 020201777 एचसी/जीडी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लेह-लद्दाख द्वारा जिला मजिस्टेªट नितिन सिंह भदौरिया के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है उनके पिताजी का दिनांक 13 जनवरी 2026 को रूद्रपुर-गदरपुर रोड पर ग्राम कटोपा में रोड एक्सीडेन्ट में निधन हो गया। एकसीडेन्ट में किसी भारी वाहन द्वारा उन्हे कुचला गया, जिससे उनके सारे आन्तरिक अंग बाहर आ गये, जिसमें अभी तक पुलिस द्वारा उस भारी वाहन को नहीं पकडा जा सका है, जिसके सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति प्रस्तुत की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त सम्बन्धी दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु उप जिला मजिस्टेªट रूद्रपुर को जॉच अधिकारी नामित किया है। उन्होने उपरोक्त घटना के सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जाँच करते हुए जॉच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिला मजिस्ट्रेट रूद्रपुर को दिये है।

जॉच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट रूद्रपुर मनीष बिष्ट ने कहा है कि उक्त घटना/प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के एक सप्ताह के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा कार्यालय की ई-मेल आई0डी sdmrudrapur4@gmail.co पर भी उपलब्ध करा सकते है।

——————————-

By admin