Share the Post

रुद्रपुर में दिशा समिति की बैठक लेंगे, सांसद अजय भट्ट

रूद्रपुर 05 मार्च 1026

नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री भट्ट प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन, लंबित कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

 

By admin