देहरादून। सीएम धामी ने शासकीय आवास पर रंग और उल्लास के पावन पर्व होली के अवसर पर देवतुल्य जनता, संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं तथा अन्य गणमान्यजनों के साथ स्नेह, सौहार्द और उत्साह के वातावरण में होली का पर्व मनाया।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पावन अवसर को और अधिक विशेष एवं यादगार बना दिया। हृदय से आभार एवं सभी प्रदेशवासियों को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
