Share the Post

देहरादून। कैंप कार्यालय में नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 33251 लाभार्थी बालिकाओं के खाते में ₹145.93 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की।

हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश की प्रत्येक बेटी शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। हम बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक हर कदम पर सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर राज्य और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

 

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya जी उपस्थित रही।

By admin