Share the Post

रुद्रपुर, 6 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 07 फरवरी दिन शनिवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। दोपहर 2:30 बजे एन0एच0पी0सी0 विश्राम गृह, बनबसा, चम्पावत से कार द्वारा प्रस्थान कर 03:00 बजे बिरिया मझोला, खटीमा पहुंच कर स्व0 मनीष चंद जी की स्मृति में आयोजित द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 3:45 बजे बिरिया मझोला से प्रस्थान कर 04:15 बजे राजकीय महाविद्यालय खटीमा पहुँच कर छात्र संघ खटीमा द्वारा आयोजित विंटर कार्नीवाल में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरान्त माननीय मुख्यमंत्री 5:00 बजे महाविद्यालय से प्रस्थान कर निजी आवास नगला तराई पहुंचेंगे।

———————————————-

By admin