यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण करने के साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान और व्यापक दृष्टि प्रदान की जा रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तराखंड की गौरवशाली धरा के सपूत हैं। पौड़ी क्षेत्र से उनका गहरा आत्मीय लगाव रहा है, यहीं उनका बाल्यकाल बीता और इसी पावन भूमि से उनके दिव्य संन्यासी जीवन को दिशा मिली। उनके द्वारा प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना निश्चित तौर पर हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के माननीय सांसद श्री Trivendra Singh Rawat जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक श्रीमती Renu Bisht जी उपस्थित रहे।
