देवभूमि की लोकसंस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी का सराहनीय प्रयास
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक हस्तशिल्प और विशिष्ट स्थानीय उत्पादों को प्रधानमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं विशिष्ट पहचान का गौरवपूर्ण परिचय कराया।
मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा, शुद्ध उत्तराखंडी शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल जैसे विशिष्ट उत्पादों के साथ हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट करना उत्तराखंड की परंपरा, आस्था और आत्मनिर्भरता का सुंदर संगम है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का यह प्रयास दर्शाता है कि वे प्रदेश के विकास के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक पहचान को सहेजते हुए विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
