कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी का मातृशक्ति ने किया भव्य स्वागत
Share the Post

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी का मातृशक्ति ने किया भव्य स्वागत

कालाढूंगी। नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। वहीं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तथा एकल महिला स्वरोजगार योजना में 75 प्रतिशत तक अनुदान जैसी पहल महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसके साथ ही ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को नई दिशा मिल रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की मातृशक्ति को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर विकास की मुख्यधारा में नेतृत्वकारी भूमिका देना है। महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

 

सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी ने सम्मेलन को विशेष बना दिया।

By admin