दीपावली की खुशियां पर्यावरण मित्रों के संग कार्यक्रम में महापौर ने पैर पखार कर लिया आशीर्वाद
Share the Post

दीपावली की खुशियां पर्यावरण मित्रों के संग कार्यक्रम में महापौर ने पैर पखार कर लिया आशीर्वाद

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में नगर निगम काशीपुर की ओर से पर्यावरण मित्रों के सम्मान और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘दीपावली की खुशियां – पर्यावरण मित्रों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह एवं शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा दिनेश ध्यानी सहित नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही की महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रो ंके परिवारों की पांच बालिकाओं और पांच बुजुर्ग महिलाओं के पैर पखार कर उनक आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इससे पूर्व चार बिन पाठशाला एवं एनिमेशन फिल्म के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अतिथियों का स्वागत करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों के योगदान और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता के पीछे इन कर्मठ कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत और समर्पण है। पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग हैं। उनके अथक प्रयासों से ही काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का अभियान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है तथा इस पर्व की खुशियां उन लोगों के साथ साझा करना बेहद जरूरी है, जो अपनी मेहनत से हमारे शहर को स्वच्छ रखते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने भी पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में स्वच्छता बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि समाज को साफ स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में पर्यावरण मित्रों की अहम भूमिका है और अपने आप में यह अनोखा कार्यक्रम कराकर महापौर दीपक बाली ने बहुत ही शानदार काम किया है।

नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों के परिवारों की पांच कन्याओं कनिष्का, अधीरा चारवी ,परी पीहू ,और पांच वृद्ध महिलाओं श्रीमती माया, मुन्नी, निम्मो देवी ,निर्मला एवं बाला केचरण पखार कर महापौर दीपक बाली ने उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि उनके चरण धोने से इनका नहीं बल्कि हमारा सम्मान बढा है ।उन्होंने पर्यावरण मित्रों केसाथ संवाद किया तथा उनके कार्यों, समस्याओं और सुझावों को सुना । इसके पश्चात समूह फोटो सत्र एवं उपहार वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सामूहिक दीपावली मिलन एवं सहभोज के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने पर्यावरण मित्रोंको भोजन परोसा और उन्हीं के साथ बैठकर भोजन किया भी।

इस आयोजन ने नगर निगम परिवार और पर्यावरण मित्रों के बीच आत्मीयता, सम्मान और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ो पर्यावरण मित्रों उनके परिजनों सफाई नायकों सफाई निरीक्षकों नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षद सतीश कुमार,प्रिंस बाली,राशिद फारूकी, बीना नेगी, वैशाली गुप्ता, अशोक सैनी ,दीपा पाठक ,अब्दुल कादिर, मोनीष, रवि प्रजापति, शाह आलम, संजय शर्मा, भाजपा नेता अवनीश चौहान मुकेश चावला चौधरी समरपालसिंह , जसवीर सिंह सैनी ,अनिल कुमार ,राजेश, राजेंद्र पंवार, जितेंद्र देवांतक, भाव्या पांडे प्रकाश नेगी, मीडिया प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया।

By admin