श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्रfilter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
Share the Post

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

काशीपुर। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे शुरू हुई यात्रा में 1008 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा दा गोविजन हेरिटेज (गोराया मिल) पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान राधा रानी, भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह कथा व्यास का स्वागत किया गया। महिलाओं ने अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर राहगीर भी रुककर कलश यात्रा देखने लगे। आयोजन मंडल ने यात्रा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संभाला। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आयोजन में सहयोग किया।

जय मां भारती की राष्ट्रीय सचिव जसोदा शर्मा ने व्यवस्थाओं की देखरेख के साथ स्वयं कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की।

कलश यात्रा के बाद दा गोविजन हेरिटेज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीधाम वृंदावन से पधारे परम पूज्य श्री रवि नंदन शास्त्री जी महाराज ने दोपहर तीन बजे कथा का वाचन शुरू किया। कथा का आयोजन 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा। अंतिम दिन हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन किया जाएगा।

विधि मीडिया प्रभारी हरदीप शर्मा एडवोकेट ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है।

आयोजन में किरन कुमार शर्मा, जसोदा शर्मा, हरदीप शर्मा एडवोकेट, सोहित त्रिवेदी, हिमांशु त्रिवेदी, उनके माता-पिता, केवल कृष्ण छाबड़ा, अनिल माठा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा सहित आयोजन मंडल के सदस्य, सैकड़ों महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे।

By admin