बीडीसी बैठक में छाए जनसमस्याओं के मुद्दे, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
Share the Post

बीडीसी बैठक में छाए जनसमस्याओं के मुद्दे, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश

काशीपुर। क्षेत्र पंचायत काशीपुर की बैठक बुधवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती रीना देवी ने की। इस दौरान परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख तारसेम, अध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में राशन कार्ड, श्रम विभाग में पारदर्शिता, विद्युत लाइनों की मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने, सड़क मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं उठाई गईं। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागों से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, नहरों के रखरखाव तथा जल निगम/जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी। विकासखंड कार्यालय के अनुसार बैठक में करीब 98 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।

By admin