राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, खूब बटोरी तालियां
Share the Post

राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, खूब बटोरी तालियां

काशीपुर। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व वेला पर बाजपुर रोड स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए श्री राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर पहुंचे। राधा रानी रूप सज्जा में कु. अनन्या ने प्रथम, कु. माही ने द्वितीय तथा कु. अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कृष्ण रूप सज्जा में आरव प्रथम, पवन द्वितीय और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में कृष्ण भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में शोभा शर्मा, सुशीला, रामदास, पूजा खरवार, पूजा गुप्ता, ललिता गुसाईं, उषा, मोनिका, प्रियंका, मनीषा, कामिनी सहित मो. इस्लाम, शशिकुमार, आदित्य गौतम, हर्ष तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद राव मौजूद रहे।

By admin