भाई बहन का पर्व रक्षाबंधनfilter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
Share the Post

काशीपुर/मुरादाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन, राखी बांधकर लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

काशीपुर/मुरादाबाद। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरदीप शर्मा एडवोकेट ने अपनी बड़ी बहन जशोदा शर्मा से काशीपुर में राखी बंधवाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

इसके बाद हरदीप शर्मा एडवोकेट अपनी छोटी बहन अंजना शर्मा के घर मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बहन से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। दोनों बहनों ने भाई का मुंह मीठा कराया और परिवार में आपसी प्रेम, स्नेह एवं सौहार्द की खुशियां बांटीं।

इस मौके पर हरदीप शर्मा एडवोकेट ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच जीवनभर कायम रहने वाले प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है।

By admin