Share the Post
  1. देहरादून। सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का यह गौरवपूर्ण दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी संकल्प को साकार करते हुए हमारी सरकार विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।

By admin