Share the Post

उत्तराखंड को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में CM धामी का बड़ा विजन!

देहरादून। खेल प्रतिभाओं को अवसर, प्रशिक्षण को विश्वस्तरीय मंच और उत्तराखंड को नई खेल पहचान देने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विकल्परहित संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।*

गौलापार, नैनीताल में निर्माणाधीन *उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय* की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री धामी जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के प्रत्येक कार्य को *निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।*

 

मुख्यमंत्री जी का विजन है कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि *उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को तराशने वाला विश्वस्तरीय केंद्र* बने। इसी सोच के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खेल मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, *स्पोर्ट्स साइंस एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र* तथा खेल शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।

 

नई खेल नीति, खेल विजन और लिगेसी प्लान के अनुरूप विकसित होने वाला यह क्रीड़ा विश्वविद्यालय आने वाले समय में *देवभूमि के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की मजबूत आधारशिला बनेगा।*

 

*खेलों में नई उड़ान, युवाओं को नई पहचान और उत्तराखंड को नई दिशा—यही है धामी सरकार का खेल विकास का संकल्प।*

By admin