“*चरणों में श्रद्धा… हाथों में सेवा… हृदय में सनातन!”
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण पखारकर, उन्हें भोजन कराकर, स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ कर और स्वच्छता में जुटे कर्मयोगियों का सम्मान कर यह सिद्ध किया कि नेतृत्व का सर्वोच्च स्वरूप सेवा और विनम्रता है। ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखंड आज आस्था, सेवा और संस्कार का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जिस पर प्रत्येक उत्तराखंडवासी गर्व करता है।*