“*जहाँ नीयत साफ़ हो, वहाँ कार्रवाई में देर नहीं होती।
देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री *श्री पुष्कर सिंह धामी जी* ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि *देवभूमि की आस्था और जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।*
बीकेटीसी में अनुशासनहीनता की शिकायत मिलते ही 24 घंटे के भीतर जांच के आदेश और तत्पश्चात तत्काल निलंबन की कार्रवाई यह साबित करती है कि धामी सरकार की पहचान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि *त्वरित, निष्पक्ष और जवाबदेह* प्रशासन से है।
भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर *शून्य सहिष्णुता* की नीति ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। यही दृढ़ इच्छाशक्ति जनता के विश्वास को मजबूत करती है और उत्तराखण्ड को पारदर्शी, जवाबदेह एवं ईमानदार प्रशासन की नई दिशा देती है।
*धामी जी का स्पष्ट संदेश है—पद बड़ा नहीं, कर्तव्य बड़ा है; और कानून से ऊपर कोई नहीं। यही निर्णायक नेतृत्व एक सशक्त, स्वच्छ और विश्वासपूर्ण उत्तराखण्ड का निर्माण कर रहा है।*
