जहाँ मजबूत सड़कें और आधुनिक पुल बनते हैं, वहीं विकास, विश्वास और समृद्धि के नए रास्ते भी खुलते हैं।
*देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आज आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। रामनगर में धनगढ़ी पुल का लोकार्पण केवल एक पुल का उद्घाटन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही जनसमस्याओं के स्थायी समाधान, सुरक्षित आवागमन और तेज़ विकास की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।*
*बरसात के मौसम में धनगढ़ी नाले के कारण होने वाली कठिनाइयों को समाप्त कर यह आधुनिक सेतु लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाएगा। कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच संपर्क को और अधिक सशक्त करने के साथ-साथ यह परियोजना पर्यटन, व्यापार, आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। विशेष रूप से जिम कॉर्बेट क्षेत्र तक बेहतर पहुँच उत्तराखण्ड के पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति देगी।*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का विकास मॉडल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाला मॉडल है। प्रदेश के दूरस्थ और महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़कर वे ऐसे उत्तराखण्ड का निर्माण कर रहे हैं जहाँ विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे।*
*आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेज़ी से आधुनिक, सशक्त और विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ही आज प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।*
