जब नीयत साफ हो, तो नियुक्तियाँ भी विश्वास की मिसाल बन जाती हैं।
*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखंड की भर्ती व्यवस्था को उस मुकाम पर पहुँचा दिया है, जहाँ अब युवाओं को सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता और परिश्रम के दम पर पहचान मिल रही है।*
*आज 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन हजारों परिवारों के सपनों को सम्मान देने का क्षण था, जिन्होंने अपने बच्चों को ईमानदारी से मेहनत करना सिखाया*
नकल माफियाओं पर कठोर प्रहार, सख्त नकल विरोधी कानून, पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति—ये केवल आँकड़े नहीं हैं, बल्कि *धामी सरकार* की दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदार नेतृत्व और युवा हितैषी सोच का प्रमाण हैं।
*धामी जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व संकल्पवान हो,* तो व्यवस्था बदलती है, युवाओं का विश्वास लौटता है और प्रदेश का भविष्य मजबूत होता है। आज उत्तराखंड का हर मेहनती युवा यह विश्वास लेकर तैयारी कर रहा है कि उसकी सफलता किसी सिफारिश की मोहताज नहीं, बल्कि उसकी मेहनत की पहचान बनेगी।
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी केवल सरकार नहीं चला रहे,* बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड में पारदर्शिता, सुशासन और युवाओं के विश्वास की नई पहचान बन चुके हैं धामी जी।
ऐसे कर्मयोगी, दूरदर्शी और युवा प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री को हृदय से नमन। आपका नेतृत्व विकसित उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
