हिन्दू वाहिनी संगठन का ,अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा* का शुभारंभ
Share the Post

हिन्दू वाहिनी संगठन का ,अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा* का शुभारंभ

काशीपुर। हिंदू वाहिनी संगठन उत्तराखंड द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा” का शुभारंभ संगठन की मार्गदर्शक श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के आवास से किया गया।

इस अवसर पर हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आनंद तिवारी , प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से उर्वशी दत्त बाली जी के साथ “हिंदू वाहिनी एक संगठन नहीं, एक परिवार है” विषयक स्टीकर का विमोचन किया गया ।

 

विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ,प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा ,जिला अध्यक्ष विनायक शर्मा , सुभाष शर्मा ,संचित मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रक्षिका सक्सेना , अंजू चौहान , अधिवक्ता प्रीति शर्मा , प्रतिमा मिश्रा , तमन्ना शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन सदैव समाज सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहता है। संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा कार्यों को देखकर सदैव यह प्रेरणा मिलती है कि अधिक से अधिक लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से हिंदू वाहिनी संगठन से जुड़ी हुई हैं तथा धर्म, सेवा ,संस्कार के विभिन्न कार्यक्रमों को संगठन अत्यंत प्रभावी एवं सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।

 

हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड आनंद तिवारी जी ने कहा कि हिंदू वाहिनी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। ऐसा परिवार, जिसमें जुड़ने वाला प्रत्येक सदस्य संगठन के अन्य सदस्यों के सुख-दुख का सहभागी बनता है। उन्होंने कहा कि यही पारिवारिक भावना और आपसी सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण हिंदू वाहिनी संगठन आज धीरे-धीरे एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि “अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा” के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचकर संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों एवं पारिवारिक भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा घर-घर संपर्क एवं सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हिंदू वाहिनी संगठन से जोड़कर समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागी बनाना है।इस अभियान का उद्देश्य संगठन में पारिवारिक भावना, सामाजिक समरसता एवं आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।आज समाज को ऐसी संगठित शक्ति की आवश्यकता है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत कर सके। हिंदू वाहिनी संगठन इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में संगठन को प्रदेश के प्रत्येक गांव, नगर एवं वार्ड तक पहुंचाया जाएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा ने कहा कि इस श्रृंखला के अंतर्गत संगठन के पदाधिकारी उन सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों तथा पदाधिकारियों के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट करेंगे, जो हिंदू वाहिनी संगठन से जुड़े हुए हैं।

 

जिला अध्यक्ष विनायक शर्मा ने कहा कि संगठन के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लोगों को हिंदू वाहिनी से जोड़ने का कार्य करेंगे। संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है और लोगों तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

 

नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रसिका सक्सेना ने कहा यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा,काशीपुर में संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क स्थापित करेंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिले ।

By admin