Share the Post

रूद्रपुर 22 जून, 2026 – सचिव मुख्यमंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण राजस्व डाॅ0 सुरेन्द्र नारायण पाण्डे जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री पाण्डे 24 जून को देहरादून से प्रस्थान कर 03.30 बजे पंतनगर पहुंचकर उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी का निरीक्षण एवं कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत श्री पाण्डे 5.30 बजे उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की नाबार्ड वित्त पोषित पाॅलीहाऊस की कार्यक्रम की प्रगति और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा कृषि विभाग की विभिन्न नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग (17 विभागों, निदेशालयों, परिषदों आदि के विभाग प्रमुख तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों) के साथ संवाद करेगें तथा रात्रि विश्राम पंतनगर में करेगें। अगले रोज 25 जून को श्री सचिव श्री पाण्डे गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति, प्रौद्योगिकी प्रबंधन और विज्ञान वर्ग एवं मानविकी वर्ग, डीन, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, निदेशक, प्रशासन एवं अनुश्रवण/मुख्य कार्मिक अधिकारी, डीजीएम निर्माण आदि के साथ बैठक करेगें तथा 3.30 बजे उत्तराखण्ड सीड एवं तराई विकास निगम हल्दी का निरीक्षण एवं कार्यो की समीक्षा करेगंे एवं रात्रि विश्राम पंतनगर में करेंगे। सचिव श्री पाण्डे 26 जून को पंतनगर में खेत बचाओं अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। इसके उपरांत श्री पाण्डे 06 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें।

 

————————————–

By admin