मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक
Share the Post

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। दन्या, अल्मोड़ा में श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर कथा श्रवण करना केवल एक धार्मिक आयोजन में उपस्थिति नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।*

*मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी सशक्त कर रहा है। श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजनों में उनकी सहभागिता समाज को धर्म, सदाचार, करुणा और लोककल्याण के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है।*

*देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री धामी जी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल वर्तमान पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भारतीय संस्कृति के अमूल्य संस्कारों को सुरक्षित रखने का कार्य कर रहा है।*

*ऐसा संवेदनशील, संस्कारित और दूरदर्शी नेतृत्व निश्चित रूप से उत्तराखण्ड को विकास और आध्यात्मिकता दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।*

By admin