पौड़ी गढ़वाल में साइंस म्यूजियम के उद्घाटन
Share the Post

देहरादून। विकास केवल सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी की सोच और शिक्षा को नई दिशा देने से होता है, और यही कार्य मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से हो रहा है।*

*पौड़ी गढ़वाल में साइंस म्यूजियम के उद्घाटन और साइंस सिटी के अवलोकन के माध्यम से धामी जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड का भविष्य विज्ञान, नवाचार और तकनीक आधारित शिक्षा से सशक्त होगा। AI, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और क्वांटम फिजिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों से युवाओं को जोड़ने की उनकी दूरदर्शी सोच प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।*

 

*विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडलों को प्रोत्साहन देकर धामी जी ने साबित किया है कि वे केवल वर्तमान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को समर्पित उनका नेतृत्व निश्चित रूप से देवभूमि के युवाओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा।*

 

*युवा सोच को विज्ञान की शक्ति और उत्तराखंड को विकास की नई गति देने वाले दूरदर्शी नेतृत्व का नाम है – पुष्कर सिंह धामी।

By admin