मैं रेहडी पटरी ठेलाऔर फेरी व्यवसायियों का जीवन स्तर सुधारने आया हूं : दीपक बाली
Share the Post

काशीपुर नगर निगम में लगा “लोक कल्याण मेला”, रेहड़ी-पटरी फेरी व्यवसायियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

मैं रेहडी पटरी ठेलाऔर फेरी व्यवसायियों का जीवन स्तर सुधारने आया हूं : दीपक बाली

काशीपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पूरे देश की भांति 1 जून से 30 जून तकननलगने वाला लोक कल्याण मेला आज यहां नगर निगम काशीपुर के सभागार में लगाया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी एवं फेरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में किया गया जिनका सभागार में पहुंचने पर स्ट्रीट वेंडर्स कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत परासर और उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि वह रेहडी ठेला व फेरी लगाकर कारोबार करने वालों का जीवन स्तर सुधारने के लिए आए हैं और इसी वर्ष के अंत तक छह वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें दिए जाएंगे जो पूरे प्रदेश में बहुत शानदार होंगे। उन्होंने कहां की मैंने पहले ही कहा था कि जब तक मैं वेंडरों को उनका सही स्थान बनाकर नहीं दूंगा तब तक उन्हें कहीं से नहीं हटाया जाएगा और न हीं कोई उन्हें परेशान करेगा। आप लोगों की परेशानी को मैं समझता हूं और आप लोगों का जीवन स्तर सुधरे और कारोबार भी शानदार तरीके से और व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं। वेंडर जोन बनाए भी ऐसे स्थान पर जाएंगे जहां आपकी दुकानदारी भी पहले से चार गुना बढ़े। उन्होंने कहा कि वंडर्स स्वच्छता में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं जिसके लिए वह उनको धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनका कार्यकाल सबसे लंबा हो गया है। उन्होंने ही करोना काल के दौरान वेंडरों के लिए यह योजना बनाई थी और करोना काल के दौरान भी वेंडरों को आर्थिक लाभ दिया गया था। वह योजना अभी भी चल रही है और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत वेंडरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी इस योजना को सफल बनाने में निरंतर मार्गदर्शन कर रहे हैं। जो वेंडर लोन लेकर उसको चुकता कर दे रहे हैं उनको लिए गए लोन पर 9% की सब्सिडी मिल रही है जिनमें से 7% भारत सरकार की तरफ से तथा दो प्रतिशत प्रदेश सरकार की तरफ से मिल रही है। जब महापौर ने सभी लोगों से पूछा कि वह कैसा काम कर रहे हैं और क्या हो रहा विकास दिखाई दे रहा है तथा क्या वें काम करने के योग्य हैं तो सभी वेंडर्स ने हाथ उठाकर कहा कि जो काम 50 साल पहले से नहीं हो पा रहे थे वह निसंदेह अब हो रहे हैं।

कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ₹15,000, ₹25,000 एवं ₹50,000 तक के ऋण की जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराई गयी। साथ ही ₹30,000 तक के क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्तर के आकलन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गयी और चार लोगों को क्रेडिट कार्ड व सम्मान पत्र भी दिए गए और करीब 35 लोगों का ऋण भी स्वीकृत हुआ। अभी तक 15000 तक के लोन के लिए 276 तथा 25000 तक के लोन के लिए 172 और 50000 तक के लोन के लिए 138 लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है और बैंक इस लोन को देने में कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। विभिन्न बैंक के अधिकारियों ने भी इस लोक कल्याण मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए । इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना तथा BOCW पंजीकरण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

 

कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम काशीपुर द्वारा किया गया जबकि इसका प्रायोजन शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड कर रहा है। मेले में सैकडो रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, अपर आयुक्त शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी इस योजना के नगर मैनेजर फरीद जगदीश यादव तनवीर आलम पार्षद अनिल कुमार सीमा सागर वैशाली गुप्ता बीना नेगी सादिक हुसैन घनश्याम सतीश शर्मा शाह आलम कुलदीप शर्मा अशोक सैनी शिवांश गोले चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी मनोज शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

By admin