राष्ट्र सेविका समिति RSS का प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग का पथ संचलन
काशीपुर। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, काशीपुर में चल रहा है। आज काशीपुर नगर में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रशिक्षित महिलाओ के द्वारा पथ संचलन रामलीला ग्राउंड काशीपुर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक,नगर निगम व बाजार होते हुए डॉक्टर लाइन से गुड़िया मार्ग माता मंदिर होते हुए चीमा चौराहे से रामलीला ग्राउंड पहुंचा जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभा किया प्रतिभागियों के उत्साह को देखकर प्रत्यक्ष रूप से RSS का अनुशासन प्रमाणित लग रहा था आरएसएस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पथ संचलन की व्यवस्था बड़े सुनियोजित ढंग से बनाई गई थी जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा भी यातायात व्यवस्था को बनाये रखने का कार्य किया गया।
यह वर्ग 30 मई 2026 से 13 जून 2026 तक नियमित रूप से संचालित होगा।
वर्ग में 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता रहेगी। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के विभिन्न जनपदों से आई प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक तथा विविध प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के संस्कारों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, संगठन कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है।
इस अवसर पर पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष आवास विकास मंडल भाजपा के द्वारा अपनी टीम के साथ पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर उत्साह वर्धन का कार्य किया गया।वर्ग कार्यवाहिका माधवी सिंघल ,सर्वव्यस्था प्रमुख नीरजा चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य व नगर बौद्धिक प्रमुख शैफाली पांडेय तथा अन्य गणमान्य महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

