बाजपुर।आबकारी आयुक्त के आदेशों पर बाजपुर एवं रुद्रपुर की संयुक्त आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर की बड़ी कार्यवाही में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय प्रदीप कुमार जी के आदेश पर व सहायक आबकारी आयुक्त श्री N.R. जोशी जी के निर्देशन पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण के अड्डों को समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र 4 बाजपुर के नेतृत्व में मसीत, केलाखेड़ा, कुईखेडा व सरकडी में क्षेत्र 4 बाजपुर, मण्डलीय प्रवर्तन दल (कुमाऊं मंडल) जनपदीय प्रवर्तन दल व क्षेत्र 01 रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त दबिश दी गई ! दबिश के दौरान लगभग 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की, तथा 12000 kg लहन को मौके पर नष्ट किया! धारा 60 आबकारी अधिनियम में 3 अभियोग पंजीकृत किये गये! टीम में आबकारी निरीक्षक श्री प्रताप राम, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, विकास रावत संतोष लोहानी, दीपक दुबे, आबकारी सिपाही वीरेंद्र कुमार, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा, गीता जोशी मौजूद रहे!
