हरिद्वार। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड हरिद्वार जनपद के लक्सर में दीप कृषि फार्म में आयोजित एक और 02 जून 2026 को प्रदेश कार्य समिति की बैठक और हरिद्वार जनपद को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान के साई रेड्डी जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार विभिन्न आयाम विकासखंडो की बैठकें जून माह में करने और संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया साथ ही स्वर्ण जयंती वर्ष 2027 से 2030 की सदस्यता करने के लिए विकासखंड के हर कार्यकर्ता कम से कम पांच गांव में समिति का गठन करेगा इस मौके पर उन्होंने कहा की 21 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदेश प्रांत बहनों की अखिल भारतीय बैठक केशव कुंज कार्यालय झंडेवाला नई दिल्ली में होगी 28 जून 2026 को 9 से 5 बजे तक एग्रो आयाम प्रमुखों की बैठक नागपुर में होगी 19 जुलाई प्रातः 9:00 बजे से 5:30 बजे शाम सीमावर्ती क्षेत्र की बैठक केंद्रीय कार्यालय किसान शक्ति 43 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में होगी 24 जुलाई बीज प्रमुखों की बैठक 9 से 5 बजे तक केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली 26 जुलाई 2026 जनजाति प्रमुखों की बैठक 9 से 5 बजे केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली और 29 जुलाई गन्ना प्रमुखों की बैठक 9 से 5 बजे केंद्रीय कार्यालय किसान शक्ति नई दिल्ली में होगी और 7 अगस्त अखिल भारतीय कार्यकारिणी और 8 तथा 9 अगस्त अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक माधव कुंज शताब्दी नगर मेरठ में होगी जिसमें अखिल भारतीय कार्यकारिणी और प्रदेश में प्रान्तो के अध्यक्ष महामंत्री और संगठन मंत्री अपेक्षित रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान के साई रेड्डी मैं 2 जून को हरिद्वार जनपद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्सर में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा जब किसान शक्ति जागेगी तो सारी समस्या भागेगी और जब नारी शक्ति जाएगी तो फिर सारे समस्या भागेगी और जब युवा शक्ति जागेगी तो कोई समस्या किसान के पास आने की ही नहीं इसलिए हर गांव हर विकासखंड और हर जिले में संगठन जितना हम मजबूत करेंगे उतना ही शासन प्रशासन पर भारतीय किसान संघ का दबाव बल बनेगा संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान शिवकांत दीक्षित जी ने कहा समय पालन बहुत जरूरी है जहां 10:00 बजे बुलाया जाता है वहां 10:00 बजे ही पहुंचना अगर लेट पहुंचे और देर से पहुंचे तो हमारी कोई बात नहीं सुनेगा इसलिए सबके मन में समय से पहुंचने का भाव होना चाहिए उन्होंने कहां चाहे बिजली की समस्या हो चाहे बैंक के समस्या हो चाहे पानी की समस्या हो चाहे अस्पताल थाना विकासखंड तहसील कोई भी समस्या हो सिर्फ और सिर्फ किसान ही आंदोलन करता है और कोई आंदोलन क्यों नहीं करता इसलिए सब समस्याओं के समाधान के जिम्मेदारी सबके पेट भरने की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ किसान की ही है यह भ्रष्टाचार जब तक समाप्त नहीं होगा जब तक किसान जागरूक और संगठित नहीं होगा और समय पालन बहुत जरूरी है उन्होंने कहा सीमा पर तैनात जवान और खेत में तैनात किसान दोनों बाप बेटा है भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसानों पर है और हर व्यक्ति का पेट भरने की जिम्मेदारी भी किसान पर है जिला सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा और संचालन जिला मंत्री दो आजाद ने किया कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री चौधरी कुंवर पाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने भी अपने विचारों के माध्यम से भारतीय किसान संघ को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया स्मूके पर प्रदेश मंत्री मास्टर चेतराम नायक प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंदन त्यागी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर चौधरी बहादराबाद विकासखंड के अध्यक्ष सरदार सरवन सिंह मंत्री जगदीश सिंह भगवानपुर विकासखंड के अध्यक्ष महिपाल सैनी मंत्री मांगेराम लक्सर खंड के अध्यक्ष गोरख सिंह मंत्री समय सिंह सैनी श्रीमान राकेश चौधरी लोकपाल मनरेगा सहारनपुर जिला विद्युत प्रमुख विनोद सैनी जिला महिला प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी देवी शोभाराम अजब सिंह ऋषिपाल सिंह नेत्रपाल सिंह और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा शाहिद हरिद्वार जनपद के सभी विकास खण्डो के 200 से ऊपर कार्यकर्ता और महिला पुरुष नवयुवक ने भारी संख्या में भाग लिया इस दौरान भारत माता की जय गौ माता की जय गंगा मैया की जय हर किसान हमारा नेता है किसान किसान भाई भाई राजनीति की पाटो खाई कार्यक्रम के बाद लक्सर विकासखंड के कार्यकर्ताओं ने सभी के भोजन की व्यवस्था आपसे सहयोग से मिलकर की थी
