पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन
Share the Post

देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन पर उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी पुत्री, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती Ritu Khanduri जी व शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

श्रद्धेय खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सिद्धांतों, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व व अनुशासित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By admin